Logo

वार्षिक सत्संगी सहमति पत्र

वर्ष 2026 के लिए नियमावली पढ़कर सहमति सहित फॉर्म भरें।

आवेदन विवरण

सत्संगी, परिवार और सहमति की जानकारी भरें

आधार नंबर खोजे
सत्संगी की जानकारी
फोटो प्रीव्यू
परिवार के आपातकालीन संपर्क
परिवार के मुख्य सदस्य की जानकारी
फोटो प्रीव्यू
परिवार के अन्य सदस्य
1
2
3
4
दस्तावेज अपलोड
फाइल JPG, PNG या PDF होनी चाहिए। अधिकतम साइज 8MB.
नियमावली और सहमति

गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव में आयोजित वार्षिक सत्संग में सहभागी होने वाले प्रत्येक सत्संगी के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़कर, समझकर तथा स्वीकृति प्रदान करने के पश्चात ही वार्षिक सत्संग में सहभागी होने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

  1. वार्षिक सत्संग में सहभागी होने वाले सत्संगी के लिए कम से कम एक माह तक गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव में निवास करना अपेक्षित होगा। परिवार में किसी विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थिति के उत्पन्न होने पर संस्थान को पूर्व सूचना देकर सत्संगी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर घर जा सकते हैं।
  2. प्रत्येक सत्संगी के आवेदन पत्र पर उसके परिवार के मुख्य सदस्य की अनुमति एवं हस्ताक्षर होना अनिवार्य होगा।
  3. सत्संगी का स्वास्थ्य सामान्य एवं सत्संग में सहभागी होने योग्य होना चाहिए। गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव में चिकित्सा उपचार अथवा स्वास्थ्य सुधार की विशेष व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर सत्संगी अथवा उनके परिवारजन स्वयं की जिम्मेदारी पर आवश्यक व्यवस्था करेंगे।
  4. सत्संगी अपने नियमित उपयोग की दवाइयां एवं आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में साथ लेकर आएं।
  5. सत्संगी का मुख्य उद्देश्य सत्संग एवं आध्यात्मिक साधना होना चाहिए। अतः सभी निर्धारित सत्संग कार्यक्रमों में नियमित सहभागिता अपेक्षित होगी।
  6. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव परिसर में रहते समय भारतीय एवं शालीन वेशभूषा, सत्संग अनुरूप पोशाक धारण करना आवश्यक होगा।
  7. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव द्वारा उपयोग हेतु उपलब्ध कराई गई सामग्री जैसे गद्दी, तकिया, बाल्टी, शाल, पानी का गिलास आदि की सुरक्षा एवं उचित देखभाल करना सत्संगी की जिम्मेदारी होगी। प्रस्थान के समय सभी वस्तुएं उनके निर्धारित स्थान पर लौटाना आवश्यक होगा।
  8. सत्संगी द्वारा संस्थान की किसी भी संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर उसकी भरपाई संबंधित सत्संगी को करनी होगी।
  9. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव द्वारा सत्संगियों के लिए सात्त्विक भोजन एवं चाय-पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। परिसर में मांसाहार, मद्यपान, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट अथवा अन्य किसी भी प्रकार का नशा करना, लाना या सेवन करना पूर्णतः निषिद्ध है।
  10. सत्संगी अपने कमरे एवं उसके आसपास के परिसर की स्वच्छता बनाए रखेंगे। विद्युत ऊर्जा का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं संयमपूर्वक करें। गीजर, इस्त्री अथवा अधिक विद्युत खपत वाले निजी उपकरणों का उपयोग निषिद्ध रहेगा।
  11. सत्संगी अपनी आवश्यकता के अनुसार ही धनराशि साथ लाएं। कीमती आभूषण एवं मूल्यवान वस्तुएं साथ न लाएं।
  12. मोबाइल फोन, नकद धनराशि, आभूषण एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी सत्संगी की स्वयं की होगी।
  13. सत्संग, प्रवचन, ध्यान एवं प्रार्थना के समय मोबाइल फोन साइलेंट अथवा बंद रखना आवश्यक होगा।
  14. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव परिसर में किसी भी प्रकार का फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो रिकॉर्डिंग करना पूर्णतः निषिद्ध है। संस्थान की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो प्रसारित करना वर्जित रहेगा।
  15. सत्संगी का आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे अन्य सत्संगियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परिसर में शांति, अनुशासन एवं सद्भाव बनाए रखना आवश्यक होगा।
  16. सत्संगी द्वारा किसी प्रकार का विवाद, अनुशासनहीनता अथवा अवांछित गतिविधि किए जाने पर उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सत्संगी की होगी तथा आवश्यकता होने पर संस्थान उचित निर्णय लेने हेतु स्वतंत्र होगा।
  17. अपने कमरे एवं निजी सामान की सुरक्षा हेतु सत्संगी ताला एवं चाबी साथ लेकर आएं।
  18. सत्संग के अतिरिक्त सत्संगी अपनी क्षमता एवं इच्छा के अनुसार गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव की सेवा गतिविधियों में सहयोग दे सकते हैं।
  19. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव की संपत्ति, वृक्ष, पौधों एवं परिसर की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक सत्संगी का कर्तव्य होगा।
  20. बिना पूर्व अनुमति के बाहरी व्यक्तियों को कमरे में ठहराना अथवा संस्थान परिसर में निवास की व्यवस्था करना अनुमत नहीं होगा।
  21. किसी भी प्रकार की धार्मिक, सामाजिक अथवा राजनीतिक चर्चा जिससे विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो, उससे दूर रहना आवश्यक होगा।
  22. आपातकालीन परिस्थिति में संस्थान द्वारा परिवारजनों को सूचित किया जा सकता है। आवेदन पत्र में सही एवं अद्यतन संपर्क जानकारी देना आवश्यक होगा।
  23. यदि सत्संगी की अचानक तबीयत खराब होती है तो संस्थान द्वारा उपलब्ध परिस्थिति अनुसार प्राथमिक सहायता अथवा निकटतम चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने में सहयोग किया जा सकता है। उपचार का समस्त खर्च एवं आगे की जिम्मेदारी सत्संगी अथवा उसके परिवार की होगी।
  24. कमरा उपलब्धता के अनुसार संस्थान द्वारा आवंटित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संस्थान को कमरा परिवर्तन करने का अधिकार रहेगा।
  25. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव द्वारा प्रदान की गई सामग्री एवं कमरे की चाबी वापस करने के पश्चात ही प्रस्थान की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
  26. विशेष आयोजन, वार्षिक उत्सव अथवा अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के समय संबंधित कक्ष मूल दानदाता अथवा उनके परिवार को उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उस कक्ष में निवास कर रहे सत्संगी को संस्थान द्वारा निर्धारित कुटिया, गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित होकर निवास करना होगा। इस संबंध में संस्थान का निर्णय अंतिम एवं सभी सत्संगियों के लिए मान्य होगा।
  27. संस्थान के अनुशासन, व्यवस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने हेतु प्रबंधन समिति का निर्णय अंतिम एवं सभी सत्संगियों पर बाध्यकारी होगा।
  28. संस्थान को आवश्यकतानुसार समय-समय पर नियमों में संशोधन, परिवर्तन अथवा नए नियम जोड़ने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
  29. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव संस्थान द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों एवं सूचनाओं का पालन करना सभी सत्संगियों के लिए अनिवार्य होगा।
  30. गीताभवन अध्यात्म मंडल, ढालेगांव प्रभु भक्ति एवं आध्यात्मिक साधना का पवित्र स्थान है। अतः सभी सत्संगी इस स्थान की गरिमा, पवित्रता एवं आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने में सहयोग करें तथा श्रद्धा एवं समर्पण भाव से ईश्वर आराधना करें।
Back